बड़ी खबर – माओवादियों ने दो यात्री बस को किया आग के हवाले
बीजापुर :- माओवादियों ने अपने बंद के आह्वान के एक दिन पहले ही उसूर क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया हैं।आवापल्ली से रायपुर के लिए निकली रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस को माओवादियों द्वारा आग के हवाले कर दिया है, वहीं बीजापुर से बासागुड़ा जा रही कुशवाहा ट्रेवल्स की बस को भी आग के हवाले कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आवापल्ली से रायपुर के लिए निकली रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस को दुगाईगुड़ा के पास और बीजापुर से बसागुड़ा के लिए निकली कुशवाहा ट्रेवल्स बस को आवापल्ली के आगे दुर्गा मंदिर के पास माओवादियों ने रोक कर आग के हवाले कर दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। माओवादियों ने 22 दिसंबर को बंद का आह्वान किया है जिसके कारण लगातार बस्तर में इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
