केदार कश्यप को मंत्री मण्डल में जगह मिलने पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने दी बधाई

रायपुर :- बस्तर से नारायणपुर विधायक केदार कश्यप को प्रदेश सरकार के मंत्री मण्डल में शामिल किये जाने पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने मंत्री केदार कश्यप के निवास पहुँच कर उन्हें बधाई देते हुए ख़ुशी जाहिर किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा की बस्तर के वरिष्ठ व लोकप्रिय नेता केदार कश्यप को प्रदेश सरकार के मंत्री मण्डल में शामिल किये जाने से बस्तर संभाग में ख़ुशी की लहर है। वहीं मंत्री केदार कश्यप की कार्य कुशलता और दूरगामी सोच का पुरे बस्तर संभाग को लाभ मिलेगा, साथ ही बस्तर विकास के नए आयाम गड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *