सरकार बनने के बाद पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 19 कलेक्टरों सहित 89 आईएएस अधिकारी हुए इधर से उधर

रायपुर :- प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली प्रशासनिक सर्जरी की गई है। इस प्रशासनिक सर्जरी में 19 कलेक्टरों सहित 89 आईएएस अधिकारीयों को इधर से उधर किया गया है। उक्त आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है। इस आदेश में रायपुर, कोरबा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर सहित उन्नीस जिलों के कलेक्टरों का स्थानतरण किया गया है।

इन कलेक्टरों का हुआ स्थानांतरण

इस नए आदेश में राजधानी रायपुर में गौरव कुमार को कलेक्टर बनाया गया है। वहीं अजित बंसल को कोरबा कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह संजय अग्रवाल राजनांदगाव, ऋचा चौधरी दुर्ग, के एल चौहान सारंगढ़ -बिलाईगड़ , अनुराग पांडे बीजापुर, विपिन मांझी नारायणपुर, नम्रता गाँधी धमतरी, मयंक चतुर्वेदी दंतेवाड़ा, अभिजीत सिंह कांकेर, इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल बालोद कलेक्टर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *