चाकू दिखाकर आतंक मचा रहे दो युवक गिरफ्तार


जगदलपुर। शहर में चाकू दिखाकर लोगों को डराने धमकाने व मारपीट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी पथरागुड़ा में चाकू लेकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे तथा कुम्हारपारा चौक में लोगो को चाकू दिखाकर डरा धमका रहे थे। आरोपी रोशन गुप्ता पिता स्व. बब्बू गुप्ता 21 साल निवासी पथरागुड़ा भंगाराम चौक जगदलपुर और सुरेश बघेल पिता स्व. प्रकाश बघेल 43 साल निवासी कुम्हारपारा गुरूघासी दास वार्ड जगदलपुर हैं। 2 जनवरी को पथरागुड़ा भंगाराम चौक में प्रार्थिया उर्मिला गुप्ता से उसके पुत्र रोशन गुप्ता ने रकम की मांग की। रुपए न होने की बात कहने पर रोशन भड़क उठा और अश्लील गाली- गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट शुरू कर दी। उसने चाकू दिखाकर डराया धमकाया। आरोपी के विरूद्ध कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी तरह कुम्हारपारा चौक में एक व्यक्ति द्वारा रोड पर धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डराने धमकाने की जानकारी मिली थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घटना स्थल पहुंचकर आरोपी रोशन गुप्ता और सुरेश बघेल को पकड़ा। आरोपियों से चाकू बरामद कर लिए गए हैं। उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, प्रधान आरक्षक अनंत बघेल, अनिल कन्नौजे, आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, भृगु कश्यप व विनोद खेस की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *