बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने किया अपराध दर्ज,

दिनांक 08.11.2011 को बीएसपी प्लांट में हुए ब्लास्ट में सुरक्षा के पर्याप्त साधन की कमी एवं लापरवाही पूर्वक कार्य करने में पहली बार प्रबंधन के खिलाफ किया गया अपराध दर्ज

बीएसपी प्रबंधन सहित, साइड इंचार्ज, ठेकेदार, शिफ्ट इंचार्ज पर किया गया अपराध दर्ज

दुर्ग :- दिनांक 08.11.2021 को को बीएसपी प्लांट के एमआरडी स्लेड यार्ड भिलाई में लेडल (स्टीकर) को खाली करते वक्त हुए अचानक ब्लास्ट से 5 बीएसपीकर्मी/ठेका श्रमिकों के झुलस जाने से अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसमें दुर्घटना में घायल हुए प्रार्थी विजय कुमार दोलाई की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्टी पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 189/2021 धारा 337,34 दर्ज किया गया।
यह पहला मौका है जिसमें पुलिस के द्वारा बीएसपी प्रबंधन के विरुद्ध सुरक्षा के पर्याप्त साधन की कमी एवं लापरवाही पूर्वक कार्य करने से अपराध दर्ज किया गया। जिसमें थाना भिलाई भट्टी पुलिस के द्वारा बीएसपी प्रबंधन सहित, बीएसपी के साइड इंचार्ज, ठेकेदार यादव ब्रदर्स, ठेकेदार का सुपरवाइजर, सेफ्टी इंचार्ज पर अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *