सीनियर सिटीजन समिति द्वारा कंबल साड़ी वस्त्र वितरण
कवर्धा :- सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा द्वारा इस वर्ष दूसरी बार कवर्धा ग्राम पंचायत सिंघानपुरी के अंतर्गत आदिवासी ग्राम डाला महुआ एवं घनडबरा के सौ आदिवासी महिला पुरुष एवं बच्चों को कंबल साड़ी एवं वस्त्र वितरित किए गए।

सर्वप्रथम भारत माता एवं सर्वधर्म सम्भाव के चित्र का पूजन एवं माल्यार्पण सरपंच प्रतिनिधि श्री गुलाब साहू पंचों समिति के अध्यक्ष श्री मदन तंबोली, पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष श्री सुखी राम चंद्रवंशी कोषाध्यक्ष श्री बलदाऊ प्रसाद सोनी एवं समस्त सदस्यों द्वारा किया गया एवम् छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना की गई।
उक्त पूर्ण कार्य हेतु समिति के संरक्षक एवं कवर्धा के ए के श्रीवास्तव द्वारा दस कंबल, समिति के वरिष्ठ सदस्य ए के भू आर्य के द्वारा 50 कंबल अन्य सदस्यों द्वारा शेष कंबल प्रदान किए गए। साड़ी वितरण हेतु साड़ियों का सहयोग श्री माता विंध्यवासिनी मंदिर समिति द्वारा बच्चों के हाफ पेंट हेतु गुप्ता समाज द्वारा दो थान कपड़ा दिया गया। समिति द्वारा संचालित नेकी की दुकान हेतु अभ्युदय स्कूल एवं अशोक पब्लिक स्कूल के छात्र शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा दिए हुए वस्त्र वितरित किए गए।
उक्त कार्यक्रम को सफल करने में समिति के सदस्य श्री सूर्यकांत मणि पांडे श्री विजेंद्र तिवारी श्री गोरेलाल शुक्ला श्रीमन मनहरण पांडे श्री संतोष मिश्रा श्री रमेश तंबोली श्री भागवत जिन शिंदे श्री जगत राम निषाद श्री कन्हैया लाल यादव श्री ओंकार प्रसाद गंधर्व श्री रमेश कुमार जायसवाल श्री हसन अंसारी श्री खुदा बख्श बक्सवी श्री ईवन कुमार साहू श्री शिव कुमार साहू श्री आर पांडे डॉक्टर एन के यदु श्री सुरेंद्र कुमार नवीन श्री पंकज सिंह ठाकुर श्री चंद्रहास सिंह ठाकुर श्री सुरेश प्रकाश गुप्ता श्री दामोदर प्रसाद शुक्ला श्री सोम प्रकाश वर्मा श्री गोविंद नाथ शिवोपासक श्री राम अवतार नाथ शिवोपासक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि श्री गुलाब साहू, सचिव श्री मोहनलाल डहरिया एवं आश्रम अधीक्षक श्री पात्रे का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री आदित्य श्रीवास्तव एवं प्रदेश प्रतिनिधि इंजीनियर एस एस जैन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया।
