उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति का अभाविप ने फूंका पुतला



जगदलपुर। नियुक्तियों में कथित गड़बड़ी का विरोध करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर की जगदलपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति आरएस कुरेल का पुतला दहन किया।
इस दौरान नगर एग्रीविजन प्रमुख एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विवेक मंडल ने कहा कि महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक समेत तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया है। इसमें भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस वर्ष सहायक प्राध्यापक के कुल 38 पदों एवं तृतीय और चतुर्थ वर्ग कर्मचारी के 21 पदों पर भर्ती में व्यापक अनियमितता की है एवं गाइडलाइंस का उल्लंघन किया है। केंद्र एवं राज्य सरकार के नियमों के अनुसार तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की सीधी भर्ती में स्किल टेस्ट लेने का प्रावधान नहीं है, बावजूद महात्मा गांधी वानिकी एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय ने इन भर्तियों में स्किल टेस्ट के नाम में से 30 एवं 40 अंक निर्धारित किए गए हैं। मंडल ने कहा के इस मामले में हास्यास्पद पहलू तो यह है कि भृत्य के पदों पर भर्ती के लिए 40 अंक स्किल टेस्ट हेतु निर्धारित किए गए हैं। इस तरह का प्रावधान जोड़ना यह दिखाता है, कि इसमें प्रत्यक्ष पर परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार कर अपने करीबियों को भर्ती करने की योजना है। इसी तरह सहायक प्राध्यापक पद के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति ने महात्मा गांधी विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 के नियमों का भी पालन नहीं किया है। इस दौरान परिवेद दुबे, ईश्वर आचार्य, संजय मुखर्जी, वैभव दास, अश्विन पिल्ले, रितेश झा, दीपक, प्रशांत, नुशांत समेत अभाविप के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *