नहीं रहे पूर्व मंत्री शिव नेताम


जगदलपुर। बस्तर संभाग के कद्दावर कांग्रेस नेता एवं अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार में वनमंत्री रहे शिव नेताम का सोमवार को रायपुर में निधन हो गया। रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम के अनुज थे। एमएमआई अस्पताल से उन्हें मंगलवार को कांकेर जिला स्थित उनके गृहग्राम बिरनपुर लाया जाएगा और वहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। शिव नेताम के निधन पर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, विधायक लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, नगर निगम जगदलपुर में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय सहित कांग्रेस व भाजपा के अनेक नेताओं ने शिव नेताम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *