विराजेंगे रामलला, मंदिरों में रोज सजेंगी दीपमालाएं


भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में किया गया प्रस्ताव पारित

नगरनार। रामलला 22 जनवरी को अयोध्या स्थित भव्य मंदिर में विराजेंगे। इस दौरान प्रति संध्या हर घर में दीपमालाएं सजेंगी और जगदलपुर क्षेत्र के मंदिरों की नियमित साफ सफाई की जाएगी।

आज सोमवार को भाजपा नगरनार मंडल द्वारा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रस्ताव रखा गया कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुसार क्षेत्र के सभी मंदिरों की साफ सफाई एवं वहां पर नियमित रूप से दीप जलाया जाए, पार्टी कार्यकर्ता अपने घरों में भी दीपमाला सजाएं। साथ ही जो भी व्यक्ति 22 जनवरी को अयोध्या रामलला के दर्शन हेतु जाना चाहते हैं, वे अवश्य इस अवसर पर अयोध्या जाकर रामलाल के दर्शन करें। इस दौरान मंडल भाजपा प्रभारी राम आशीष, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *