3 आदिवासी की जलकर मौत होने से विधायक बोहरा ने जताया दुःख परिजनों को दी आर्थिक सहायता


कवर्धा :- माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा के एक ही परिवार के तीन बैगा जनजाति के दर्दनाक मौत की खबर ने क्षेत्र के सजग और संवेदनशील पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा को विचलित कर दिया जिसके कारण उन्होंने अपने समस्त पूर्व प्रायोजित कार्यक्रम को स्थगित कर तत्काल मौके पर पहुँचकर संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को स्वयं से 50000/-की आर्थिक सहायता की घोषणा किया था ।जिसपर त्वरित अमल करते हुए दूसरे दिन ही पीड़ित परिवार की माता मतवारीन बाई को उक्त राशि प्रदान किया गया ।तथा मोबाईल से विधायक ने ढांढस बंधाया और आगे सहयोग की भी बात कही ।मौके पर रतिराम भट्ट(मण्डल अध्यक्ष कुकदूर) श्रीमती दीपा धुर्वे ,पप्पू धुर्वे, संजय जैन ,कल्याण सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता )और अन्य परिजन ,ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *