नगर पालिका कवर्धा कर्मचारियों के साथ हुई बैठक

कवर्धा :- नगर पालिका कवर्धा में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग, जल प्रदाय, स्थापना, लेखा, लोक निर्माण व अन्य विभागों में कार्यरत नियमित व प्लेसमेंट कर्मचारियों ने आज दो महिने का वेतन देने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मुलाकात कर वेतन प्रदान करने की मांग की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने सभी कर्मचारियों के साथ बैठक कर वेतन भुगतान नही होने के कारणों को व तकनीकी समस्याओं के बारे में संपूर्ण जानकारी दी तथा जल्द से जल्द वेतन प्रदान करने की बात की।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा त्याग पत्र सौंपने के बाद से शासन स्तर पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है एवं कर्मचारियों को वेतन भुगतान हेतु अनुमति प्रदान किये जाने के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। कर्मचारियों को जल्द से जल्द वेतन देने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारियों ने आश्वासन के बाद शांति पूर्वक कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर महोदय कबीरधाम के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द वेतन प्रदान किये जाने हेतु अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *