16 दिन बाद नारायणपुर को मिला कलेक्‍टर- चुनाव आयोग ने मांझी को किया रिलीव

रायपुर। नारायणपुर में कलेक्‍टर की कुर्सी 4 जनवरी से खाली पड़ी है। सरकार ने वहां के कलेक्‍टर अजीत बसंत का कोरबा स्‍थानांतरण कर दिया है। बसंत के स्‍थान पर मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पदस्‍थ विपिन मांझी को नारायणपुर का कलेक्‍टर बनाया गया है। सरकार का ट्रांसफर आदेश जारी होने के दूसरे ही दिन बसंत रिलीव होकर कोरबा ज्वाईन कर लिए। लेकिन मांझी को आयोग ने रिलीव नहीं किया था।

अब आयोग ने मांझी को रिलीव कर दिया है। इस तरह करीब 16 दिन बाद नारायणपुर को कलेक्‍टर मिल जाएगा। मांझी को रिलीव करने के साथ ही 2013 बैच के आईएएस पीएस ध्रुव को राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में ज्‍वाइंट सीईओ बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *