पीसीसी चीफ बैज आज से बिलासपुर संभाग दौरे पर


जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज 23 जनवरी को सारंगढ़, सक्ती, जंजगीर एवं बिलासपुर जिलों के दौरे पर रहेंगे।
पीसीसी चीफ के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज 23 जनवरी को सुबह रायपुर से सारंगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। सारंगढ़ के लेंदरा में वे रामनामी समाज के मेला में शामिल होंगे। 24 जनवरी को श्री बैज सक्ती विधानभसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे एवं दोपहर बाद जंजगीर जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। दीपक बैज 25 जनवरी को बिलासपुर मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से चर्चा एवं दोपहर बाद मुगेली ज़िला मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *