भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संयोजकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति


रायपुर। अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल आयोजन एवं संचालन हेतु प्रदेश संयोजक एवं जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं ।
प्रदेश संयोजक पूर्व मंत्रीगण डॉ. शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, उमेश पटेल बनाए गए हैं। जिला पर्यवेक्षक रायगढ़ चंद्रदेव राय, अनिल अग्रवाल, सक्ती गुरूमुख सिंह होरा, गुलाब कमरो, जांजगीर -चांपा शैलेष पाण्डेय, विनय भगत, कोरबा नोबेल वर्मा, यूडी मिंज, सरगुजा सफी अहमद, डॉ. जेपी श्रीवास्तव, सूरजपुर डॉ. प्रेमसाय सिंह, पारसनाथ राजवाड़े, बलरामपुर डॉ. प्रीतम राय, द्वितेंद्र मिश्रा बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *