एक व्यक्ति नहीं, समग्र विचारधारा थे महात्मा गांधी



जगदलपुर। बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देशानुसार पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के बलिदान पर विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक व्यक्ति नही, विचारधारा थे। उनके विचारों और मार्गदर्शन से ही आज भारत एक आदर्श राष्ट्र के रूप मे स्थापित हुआ है। इस दौरान वरिष्ठ नेता हनुमान दुबे, कौशल नागवंशी, नरेंद्र तिवारी, रविशंकर तिवारी, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, अल्ताफ खान, महेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष असीम सुता, सायमा असरफ, शादाब अहमद, अंकित, सलीम जाफर अली, गुलमेल सिंह, ज्योति राव, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष विशाल खंबारी, आनंद शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *