कवर्धा में पंडित धीरेंद्र शाश्त्री का तीन दिवसीय कथा सम्पन्न



कवर्धा :- कवर्धा में दिनाँक 28 जनवरी से 30 जनवरी तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वरधाम सरकार) के हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक मुकेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दिवस गुरु जी ने हनुमंत कथा सुनाई जिसमे सांसद संतोष पांडे ने कथा सुनी कथा समाप्ति बाद कथा स्थल से सीधे श्री खेड़ापति हनुमान जी के मंदिर दर्शन किये। तत्पश्चात वें गौ सेवक साधराम यादव के परिजनों से मिलने लालपुर पहुंचें और उनके परिवार वालों को आर्थिक सहायता और दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया। उसी रात्रि उन्होंने प्रेस वार्ता कर मीडिया के साथियों को अपने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया से आए प्रश्नों के भी उत्तर दिए।

द्वितीय दिन प्रातः दिव्य दरबार का आयोजन किया गया। जहां बहुत से श्रद्धालुओं की अर्जियां लगी साथ ही बेमेतरा विधायक ईश्वर साहू और प्रसिद्ध कवि सुरेंद्र दुबे भी आशीर्वाद लेने पहुंचे। दिव्य दरबार के बाद कथा प्रारंभ हुई इसी कथा के चलते उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा भी कथा सुनने पहुंचें और बागेश्वर धाम सरकार को अपने घर आने के लिए आमंत्रित किया। गुरू जी देर रात्रि उपमुख्यमंत्री जी के घर पहुंचे जहां उनके चरण धोकर उपमुख्यमंत्री ने स्वागत किया और परिवार से मिलवाया।
तृतीय दिन गुरु जी ने दीक्षा संस्कार का आयोजन करवाया था जहां उनसे दीक्षा लेने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसी दिन कथा का अंतिम दिवस था जहां श्रद्धालुओं की बहुत भारी भीड़ भी उमड़ गई थी। इसी बीच अफवाहें भी फैलाई गई की कार्यक्रम के पास को पैसे में बेचा जा रहा है पर ऐसा कुछ भी नहीं था आयोजन समिति के सदस्यों ने सीधे तौर पर इस बात से इंकार किया और बताया की भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था हो गई थी जिसके चलते लोगों ने ऐसी अफवाहें उड़ाई। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ सभी जनता लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त किया और अव्यवस्थों के लिए क्षमा चाहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *