कलेक्टर पाण्डेय ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

मरीजों से चर्चा कर अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी

बीजापुर :- जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुऐ कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन एवं सीएमएचओ से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुऐ दैनिक ओपीडी, आईपीडी, सोनोग्राफी, एक्स-रे, दवाईयों की उपलब्धता, ब्लड बैंक की स्थिति, आवश्यक मशीनरी की उपलब्धता सहित मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डाक्टरों, विशेषज्ञों की उपलब्धता सहित विभिन्न सेवाओं के बारे में बारीकी से जानकारी लेते हुऐ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं निष्प्रयोज्य सामग्रियों को नीलामी करने, अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए।
अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके, सिविल सर्जन डॉ. यूके ध्रुव सहित अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अमला मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *