प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी गारंटियां होंगी पूरी – किरण देव सिंह


राज्य की महिलाओं को हर साल मिलेंगे 12000 रुपए

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव सिंह ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कैबिनेट को साधुवाद देते हुए कहा कि है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना लागू कर दी है। बुधवार के हुई कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लेते हुए इसे लागू किया गया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा है कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की विवाहित महिलाओं को 1000 रू. प्रतिमाह यानि सालाना 12 हजार रू. की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। शासन की महति योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की निवासी ऐसी विवाहित महिलाओं, जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक होगी, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है। किरण देव ने कहा है कि हमारी सरकार ने प्रदेश की जनमानस से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए वह दृढ़संकल्पित है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों के कार्यों को लगातार पूरा करते हुए प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए अन्य फैसलों का भी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *