सेवानिवृत्त होने वाले पांच कर्मचारियों को कलेक्टर और पूर्व विधायक ने प्रदान किया पीपीओ एवम परिचय पत्र
जांजगीर / चांपा :- जिला कोषालय जांजगीर चांपा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कार्यालय से दिनांक 31/01/2024 को सेवानिवृत होने वाले पांच कर्मचारियों को पीपीओ एवम परिचय पत्र कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवम अकलतरा के पूर्व विधायक श्री सौरभ सिंह (भाजपा )द्वारा प्रदान किया गया। जिला जांजगीर चांपा से सेवानिवृत हुए इन कर्मचारियो के उपादान एवम पेंशन का भुगतान भी उनके खातों में सेवानिवृति तिथि को ही किया गया।

लाभान्वित पेंशनर श्री शिव कुमार,श्रीमती एफ कुजूर,श्री अर्जुनलाल,श्रीमती रामकली,श्री मनोज कुमार तिवारी ने इसे शासन की सेवा का मधुर प्रतिसाद बताया ।इस अवसर पर कोषालय अधिकारी श्री रूपेश पाठक,सहायक कोषालय अधिकारी श्रीमती स्मिता पांडे,श्री कमल कुर्रे,संजय बंजारे,महेंद्र पाठक आदि उपस्थित रहे।पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कोषालय द्वारा किए जा रहे इस पहल की कलेक्टर महोदय एवम पूर्व विधायक महोदय द्वारा सराहना की गई।
