कलेक्टर ने किया स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान क़ा सुभारम्भ

बीजापुर :- राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 30 जनवरी 2024 से 13 फ़रवरी 2024 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाना है। इस अभियान क़ा सुभारम्भ कलेक्टर अनुराग पांडे, सीएमएचओ अजय रामटेके ने किया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 76 वें पुण्यतिथि के अवसर पर स्मरण करते हुए समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों शपथ ग्रहण कराया गया।

इस अवसर पर डा. सत्यप्रकाश खरे (जिला कुष्ठ अधिकारी ) के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद स्कुल के छात्र छात्राओं द्वारा कुष्ठ जागरूकता रैली निकाल कर (“कलंक को समाप्त करना, गरिमा को अपनाना “) विषय पर जिले में कुष्ठ से बचाओ एवं फैली भ्रान्तियों को समाप्त करने लोगों में जनजागरूकता लाने क़ा प्रयास किया गया। वहीं इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी और मितानिन गांव गांव घर घर जाकर कुष्ठ रोग की पहचान कर उपचार किया जायगा। जिले में अब तक 91 कुष्ठ के मरीजों में से 55 मरीजों क़ा उपचार पूर्ण हो चूका है वहीं शेष मरीजों क़ा उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *