विधायक ने विहंगम योग संत समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
भैरमगढ़ :- क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मांडवी द्वारा विधायक निधि से प्रदत विहंगम योग संत समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष दशरथ कुंजाम, पार्षद सरोज शर्मा के अतिथ्य में लोकार्पण किया गया।

इस कार्यक्रम में अपने उद्बोधन मुख्यमंत्री अतिथि विक्रम शाह मांडवी द्वारा बीजापुर जिले में विहंगम योग संत समाज के द्वारा किए जा रहेvशांति के प्रयासों को सराहा साथ ही नशा मुक्ति के प्रयासों के द्वाराआज के युवा पीढ़ी को बुरे व्यसन से बचाते हुए सार्थक जीवन प्रणाली को अपना रहे हैं। विहंगम योग की साधना पद्धति को अपना करअपने जीवन मेंशांति का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं,विहंगम योग संत समाजआध्यात्मिक साधना योग पद्धति के साथी सामाजिक दायित्व क़ा भी बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। इससे क्षेत्र मेंशांति एवं सौहार्द का वातावरण बनेगा।

विहंगम योग संत समाज के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विधायक विक्रम शाह मांडवी का स्वागत पुष्प गुच्छ से महेश चापड़ी एवं लच्छू राम मोडियामी जी के द्वारा किया गया उसके पश्चात द्वार पूजा कर फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया गया।
भवन में प्रवेश कर सर्वप्रथम सदगुरुदेव के छायाचित्रके समक्षअतिथियों के द्वारादीप प्रज्वलन कर सदगुरुदेव के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम मेंविहंगम योग संत समाज के महा ग्रंथ स्वर्वेद की प्रतिलिपि विधायक विक्रम को भेंट किया गया और एक प्रति भवन निर्माण कराए गए ठेकेदार को भी भेंट किया गया कार्यक्रम के अंत में महेश चापड़ी (अन्न मंत्री विहंगम योग संत समाज छत्तीसगढ़ प्रांत ) के द्वारा आभार व्यक्त किया गया अपने संक्षिप्त उद्बोधन में विधायक महोदय के द्वारा जिले मेंविहंगम योग संत समाजके लिएकिए गए विभिन्न निर्माण कार्य एवं कार्यक्रमों मेंअपनी भागीदारीदेने के लिएvसमस्त संत समाज के द्वारा आभार व्यक्त किया गया साथ ही भविष्य में भी सहयोग एवं मार्गदर्शनvकी अपेक्षा रखी गईvकार्यक्रम में उपस्थितअन्य विशिष्ट अतिथियों का भी कार्यक्रम में शामिल होकरकार्यक्रम को गौरव प्रदान करने हेतु उनका भी आभारव्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लच्छू राम मोड़ियामी, पोरिया राम कोरसा, पण्डरु राम मंडोरम, मन्हैया कुंजाम, मंगलू खुरसम, विनोद पोरियमी, दशाराम बघेल, बचलू हपका, शांति कश्यप, रंति यादव, रमा देवांगन, एवं अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिएअपनी भागीदारी दी उन सब का आभार व्यक्त किया साथ ही गीदमvभजन मंडली के समस्त सदस्यों का भीआभार व्यक्त किया गया। इस लोकार्पण कार्यक्रम में दंतेवाडा, जगदलपुर और नारायणपुर जिले से भी समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाया था।
