महतारी वंदन योजना से अब आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं -ममता राणा



जगदलपुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता राणा ने छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार द्वारा महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू करने का स्वागत किया है।
ममता राणा ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत का आभार माना है। भाजपा नेत्री ममता राणा ने कहा है कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की विवाहित महिलाओं को 1000 हजार रूपये प्रतिमाह यानि सालाना 12000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। शासन की योजना का लाभ राज्य की निवासी विवाहित महिला जिसकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो जाएगी, उन्हें मिलेगा। इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्याक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है। ममता राणा ने कहा महतारी वंदन योजना में दी जाने वाली आर्थिक सहायता छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखती है। इस योजना का उद्देश्य न केवल महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, बल्कि इन निधियों के उपयोग के माध्यम से आत्मनिर्भरता और कौशल विकास को बढ़ावा देना भी है। महिलाएं इस वित्तीय सहायता से अपने खर्चो का प्रबंधन कर और छोटे पैमाने के उद्यम भी शुरू कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *