बजट में बस्तर को मिले कई सौगात, नागरिकों ने वनमंत्री केदार कश्यप का जताया आभार


बस्तर के विकास का संकल्प होगा पूरा -कश्यप

जगदलपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि विष्णुदेव सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश बजट में छत्तीसगढ़ का विकास और नव निर्माण निहित है। बस्तर के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से हर क्षेत्र के लिए बजट में प्रावधन किया गया है।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार का बजट सही मायने में छत्तीसगढ़ के नव निर्माण के संकल्प को साकार करने वाला है। यह बजट छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित है। छत्तीसगढ़ का विकास बस्तर के समुचित विकास से ही संभव व है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हमने कांग्रेस के कुशासन को देखा है। प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण बस्तर क्षेत्र ही नही पूरे छत्तीसगढ़ में कहीं नही हुआ। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने पहले बजट में ही बस्तर क्षेत्र को अनेकों सौगातें दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए केदार कश्यप ने कहा कि कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर सहित अन्य जिलों में हाई स्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। वहीं जगलदपुर एयरपोर्ट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना भी की जा रही है।

जगदलपुर में महिला थाना
केदार कश्यप ने कहा कि जगदलपुर में महिला थाना स्थापित करने का प्रावधान बजट में भाजपा किया गया है। उन्होंने कहा है कि जगलदपुर में महिला थाना स्थापित होने से महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को समाप्त किया जा सकेगा। महिलाओं के सशक्तिकरण को बल मिलेगा साथ ही महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित करने व उनके सशक्तिकरण के उद्देश्य से अभियान पूर्वक कार्य होगा।केदार कश्यप ने बस्तर संभाग को बजट 2024 में मिले अनेक सौगातों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा सरकार ने जो बीड़ा उठाया था उसे पूरा करने का प्रयास कर रही है। उन्होनें कहा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, युवाओं का प्रशिक्षण सभी क्षेत्रों में सरकार ने मास्टर प्लान बनाकर बजट प्रस्तुत किया है।

बस्तर के विकास में किसी को बाधक बनने नही देंगे
केदार कश्यप ने वामपंथी विचारधारा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र पर इन लोगों को जरा भी भरोसा नहीं है, लेकिन ये लोकतंत्र में आना चाहते हैं। लोकतंत्र से चल रहे सरकार के कामकाज को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इनको बस्तर के विकास से कोई सरोकार नही है। ये लोग केवल हिंसा और हत्या को विकास समझ कर क्षेत्र में हमेशा तनाव की स्थिति उत्पन्न करते हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने बस्तर के विकास करने का जो संकल्प लिया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *