बस्तर परिवहन संघ अध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज



गुप्तांग और सिर पर चोट, लोगों ने किया बीच बचाव

जगदलपुर। बस्तर जिले के एक ट्रांसपोर्टर के साथ बस्तर परिवहन संघ कार्यालय के सामने अध्यक्ष सहित तीन लोगों ने मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में बोधघाट पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
बोधघाट पुलिस के मुताबिक 18 व 19 फरवरी की दरम्यानी रात ट्रांसपोर्टर शंभू के साथ मारपीट की घटना हुई। बस्तर परिवहन संघ अध्यक्ष प्रदीप पाठक एवं उनके साथी अनूप तिवारी ऊर्फ कुक्कू एवं जीतू यादव ने मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। तीनों एक राय होकर हाथ, मुक्के और लात घूंसों से शंभू की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान बीपीएस के पूर्व सचिव कन्हैया झा एवं अमित तिवारी अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। प्रार्थी शंभू के अनुसार उसके गुप्तांग एवं सिर में चोट लगी है। इस मामले में बोधघाट थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 323, 506 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *