डोली जात्रा में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव



जगदलपुर। सोमवार को सुकमा के राजबाड़ा से माता की डोली रामाराम मंदिर के लिए रवाना हुई। भव्य डोली जात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव शामिल हुए।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने डोली जात्रा में विधिवत माता की पूजा अर्चना कर जिलेवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मनोज देव, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विदित हो कि डोली यात्रा रामाराम मेले के एक दिन पहले निकलती है। रामाराम मेला आयोजन के बाद सुकमा मेला और इसके तत्पश्चात जिले में मेले मड़ई का सिलसिला शुरू हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *