प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जगदलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने बधाई दी।
किरण देव ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जाकर यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बुके भेंट किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री देव ने श्री साय का मुंह भी मीठा कराया। इस अवसर पर किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कहा कि आप छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत बनकर छत्तीसगढ़ वासियों की सेवा कर रहे हैं। आपके नेतृत्व में भाजपा सरकार जन सरोकारों से जुड़े कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देती आ रही है। हर छत्तीसगढ़िया के लिए आप उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं। प्रदेश की जनता दिल खोलकर आपको आशीर्वाद दे रही है और आपके दीर्घायु होने की कामना कर रही है। किरण देव ने कहा कि मां दंतेश्वरी की कृपा सदैव आप पर बनी रहे और आप यूं ही छत्तीसगढ़ के दुख दर्द को हरते और प्रदेश वासियों की सेवा करते रहें।. इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, केबिनेट मंत्रीद्वय केदार कश्यप व ओपी चौधरी ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
