विधायक किरण देव के प्रयास से जगदलपुर नगर के लिए 9 करोड़ 30 लाख रू मंजूर


जगदलपुर :- विधायक किरण देव के अथक प्रयास से जगदलपुर नगर निगम को 15वें वित्त आयोग से शहर की चहुमुखी विकास के लिए 930 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं ।
उक्त स्वीकृत राशि से शहर के विभिन्न वार्डों में प्रमुख नालों के संधारण के अलावा अन्य विकास कार्य किए जाएंगे । ज्ञात हो कि बारिश के दौरान शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसे देखते हुए जगदलपुर विधायक श्री देव ने विधायक बनने के पश्चात इन कार्यों को कराने में तत्परता दिखाई है। जगदलपुर के विकास के लिए अथक प्रयास करते हुए किरण देव ने राज्य शासन से राशि स्वीकृत कराई है। जगदलपुर के विकास के लिए राशि स्वीकृत के लिए विधायक किरण देव ने नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री अरुण साव को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। इन नालों के निर्माण से शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी । भाजपा शासन आने के पश्चात जगदलपुर विधायक किरण देव के निरंतर प्रयासों से नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री अरुण साव से शहर विकास को लेकर चर्चा कर राशि की मांग की थी। जिस पर नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने 15 वें वित्त आयोग की राशि से जगदलपुर शहर के विकास के लिए 9 करोड़ 30 लाख रू. की राशि जारी की है। साथ ही जगदलपुर नगर निगम द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर विभिन्न कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है।

कराए जाएंगे ये कार्य
15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत 9 करोड़ 30 लाख रू. से दलपत सागर वार्ड कादंबरी से दलपत सागर तालाब तक आरसीसी नाला स्वीकृत राशि 65.50 लाख, चंद्रशेखर आजाद वार्ड खपराभट्टी से गोरिया बहार नाला तक आरसीसी नाला राशि 199.11 लाख ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड शहीद पार्क के पास पुलिया एवं नाला निर्माण 125 लाख, सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड लुथरान चर्च से अमीन गली तक आरसीसी नाला 40.53 लाख, बलिराम कश्यप वार्ड इंदिरा सिंन्हा घर से राम सोनी घर तक आरसीसी नाला 49.96 लाख, विशाल मेगा मार्ट से दलपत सागर तक नाला निर्माण 33.76 लाख, सदानंद माली घर से दलपत सागर तक आरसीसी नाला निर्माण 109.97 लाख, महारानी वार्ड विकास घर से सुशांत घर तक आरसीसी नाला निर्माण 48 लाख व शहर के अन्य वार्डों में नाला निर्माण हेतु राशि स्वीकृत हुई है जिसमें कुल राशि 930 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। विधायक किरण देव ने कहा कि शहर विकास के लिए किसी भी प्रकार की राशि की हमारी सरकार में कमी नहीं होगी। जगदलपुर का चहुमुखी विकास किया जाएगा । जगदलपुर में बारिश में जो जल भराव की स्थिति होती थी, इन नालों के निर्माण से जल भराव की समस्या अब दूर हो जाएगी। श्री देव ने कहा कि सभी को मिलकर शहर का विकास करना है। विकास कार्य लगातार जारी रहेगा। और सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण कर लिए जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *