विधानसभा अध्यक्ष से संयुक्त मोर्चा की महंगाई भत्ता पर हुईं चर्चा


जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासकीय अधिकारी कर्मचारी महासंघ के बस्तर जिला संयोजक अजय प्रताप सिंह परिहार ने बताया है कि संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने 25 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 1 जुलाई 2023 से देय चार प्रतिशत महंगाई भत्ता की घोषणा विधान सभा सत्र में करने की मांग की।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला ने बताया कि विधानसभा चुनाव आचार संहिता के दौरान डॉ. रमन सिंह ने निर्वाचन आयोग को डीए देने की अनुमति के लिए पत्र लिखा था तथा अनुमति मिलने के उपरांत चार प्रतिशत डीए देने की घोषणा की मांग की थी, किंतु आदेश कर्मचारियों की बजाय भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए जारी हुआ। जबकि इसके लिए निर्वाचन आयोग को पत्र ही नही लिखा गया था। अब चालू बजट सत्र में वेतन भत्तों के लिए बजट प्रावधान हो चुका है। अतः विधान सभा सत्र के दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री घोषणा कर सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष सदन में मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री से चर्चा करेंगें। प्रतिनिधि मंडल में अनिल शुक्ला, ओपी शर्मा, कमलेश सिंह राजपूत, संजय सिंह, विजय सोनी, संजय तिवारी, अश्वनी गुर्देकर, एसपी देवांगन, जागेश्वर चंद्राकर एवं नरेश नेताम शामिल थे। यह जानकारी संयुक्त मोर्चा के बस्तर जिला संयोजक अजय प्रताप सिंह परिहार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *