आईईडी ब्लास्ट में जवान शहीद


जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान का नाम राम आशीष यादव बताया गया है।
राम आशीष यादव मूलतः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम असनवार के निवासी थे। उनका परिवार भिलाई में रहता है। श्री यादव छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के प्रधान आरक्षक थे और बल की 19 ए कंपनी के बेचापाल स्थित कैंप में तैनात थे। कैंप से सुरक्षा बलों का एक दल 25 फरवरी को मिरतुर थाना क्षेत्र के गांडोकल पारा से कुतुलपारा की ओर एरिया गश्त पर निकला था। सुरक्षा बलों के इस दल में राम आशीष यादव भी शामिल थे।तभी अपरान्ह 3.30 बजे बेचापाल पदमपारा के पास नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हो गया और उसकी चपेट में आ जाने से राम आशीष यादव शहीद हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सर्चिंग गश्त जारी है।बीजापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने घटना की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *