वृद्धाश्रम में साड़ियां एवं मिष्ठान्न भेंटकर मनाया गया मंत्री नेताम का जन्मदिन



जगदलपुर :-  छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम का जन्मदिन स्थानीय वृद्धाश्रम आस्था निकुंज में माताओं को साड़ियां एवं मिष्ठान्न वितरण कर मनाया गया।
पूर्व नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वाजपेयी ने रामविचार नेताम का परिचयात्मक उद्बोधन देने के पश्चात वीडियो कॉल के जरिए मंत्री श्री नेताम की बात वृद्धाश्रम की बुजुर्ग माताओं से करवाई। अपने जन्मदिन पर रामलला का दर्शन करने अयोध्या धाम प्रवास पर गए मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि बस्तर एवं छत्तीसगढ़ वासियों के कल्याण के लिए मैने प्रभु रामलला से आशीर्वाद मांगा है। इस पर आस्था निकुंज की माताओं ने मंत्री को आशीर्वाद दिया। माताओं ने भी रामलला का दर्शन करने की इच्छा मंत्री से जाहिर की जिस पर मंत्री ने जल्द ही सभी को श्री रामलला के दर्शन करवाने का वादा किया।
इस अवसर पर बबलू दुबे, संग्राम सिंह राणा, राहुल गुप्ता, रुपेश गावड़े, सविता बघेल, आस्था निकुंज प्रबंधक अनिल देवांगन सहित माताएं बहनें उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *