फिर एक भाजपा नेता बने बन गए नक्सलियों का निशाना



जगदलपुर। बस्तर संभाग में फिर एक भाजपा नेता को नक्सलियों ने अपना निशाना बनाते हुए उनकी हत्या कर दी। जनपद सदस्य और भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक तिरुपति कटला पर तीन चार नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्री कटला का जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में निधन हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के निवासी तिरुपति कटला पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने ग्राम तोयनार गए थे। वहां 4-5 अज्ञात नक्सलियों द्वारा ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। श्री कटला पर अनगिनत वार किए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय बीजापुर ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना में शामिल नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग की जा रही है। तोयनार थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने घटना पर दुख जताते हुए तिरुपति कटला को श्रद्धांजलि दी है। किरण देव ने कहा है कि जो लोग भी इस वारदात me शामिल हैं, उन्हें हरगिज माफ नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *