एक बार फिर माओवादियों ने किया भाजपा नेता पर हमला, उपचार के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत

बीजापुर :- जिले के तोयनार थाना क्षेत्र में एक बार फिर माओवादियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है। शुक्रवार 1मार्च कि रात 9 बजे के आसपास शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गए जनपद सदस्य व सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धार धार हथियार से हमाला कर दिया। इस हमले में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए बीजापुर जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गए हुए थे। शादी समारोह से निकलने के दौरान 4 से 5अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक धार धार हथियार से प्राण घातक हमाला कर दिया, इस घटना में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे निजी वाहन से उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। घटना कि खबर लगते ही परिजन, राजनितिक दल सहित आम नागरिक अस्पताल पहुंचने लगे हैँ। घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *