छ्ग की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने हम हैं तैयार – किरण देव



जगदलपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार को भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों का संयुक्त सम्मेलन हुआ।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की संकल्पना को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए हम सभी अब पुनः उसी उत्साह, उमंग और लगन से एकजुट हो चुके हैं। जिस तरह विधानसभा चुनाव में हम सभी ने विजय के दृढ़ संकल्प के साथ काम किया था, वैसा ही जोश, और संकल्प अब भी हम सभी में कायम है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *