वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सांसद प्रत्याशी ने लिया आशीर्वाद और मार्गदर्शन



जगदलपुर: बस्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने सोमवार को जगदलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया और उनसे आशीर्वाद लिया।

जगदलपुर के पूर्व विधायक संतोष बाफना, वरिष्ठ भाजपा नेता विद्याशरण तिवारी ,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे , जगदलपुर भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता से मुलाकात करने आज महेश कश्यप उनके निवास पहुंचे थे।भाजपा नेताओं ने उनका मुंह मिठाकर नई जिम्मेदारी हेतु उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी नेताओं से आगामी चुनाव विषय को लेकर चर्चा करते हुए महेश कश्यप ने सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *