नकली मक्का बीज देने का दुकानदार पर किसान ने लगाया आरोप, किसान की फ़सल पूरी तरह हुई बर्बाद

छोटे कापसी :-  नकली और घटिया बीज का कारोबार करने वाले धंधेबाज ने भोलेभाले किसान को ठगा,किसान ने कहा कि असली बीज के पैकेट में नकली मक्का बीज को मुझे उपलब्ध कराया गया होगा मुझे ऐसा प्रतीत होता है। जिसके कारण गोंडाहूर क्षेत्र के (हांकेर) निवास सुकालू राम गावड़े की तीन पैकेट मक्का फसल पैदावार नही होने से पूरी तरह बर्बाद हो गई। किसान सुकालू राम गावड़े ने बताया कि हर साल की तरह मेरे द्वारा आशा कृषि केंद्र (पीवी 27) सदा के दुकान में मक्का बीज खरीदने गया उसकी समझाइस में तीन पैकेट त्रिमूर्ति (826)कंपनी का मकक बीज दिया उसी समय दुकान में त्रिमूर्ति कंपनी का एरिया सेल्समैन विशो भी वही मौजूद था,कहा की आपकी जमीन में यह मक्का बहुत अच्छा होगा,किसान के द्वारा विस्वास कर कंपनि के तीन पैकेट त्रिमूर्ति (826) मक्का लिया। किंतु दुकानदार ने बिल नही दिया। अब दुकानदार फसता देख बीज बेचने से इनकार कर रहा है। किसान ने बताया कि अन्य कंपनि का मक्का फसल ठीक है। लेकिन त्रिमूर्ति कंपनी का मक्का बीज नकली और घटिया निकलने की वजह से उसको गोरोद (पैदावार) बिल्कुल नही हुआ। इसके संबंध में बार बार दुकान वाले एवं कंपनी के सेल्समैन विशो को कई बार बताया गया,उनके द्वारा कहा गया कि मैं दुकानदार के साथ कंपनी के कर्मचारी को लेकर गया था किसान का खेत मुआयना कर कहा कि आपको मुआवजा प्रक्रिया के तहत मिलेगा। कई दिन बीत जाने के बाद भी किसानों को मुआवजा नही मिला तो किसान ने फिर से दुकानदार एवं सेल्समैन से निवेदन किया कि मुझे अगर मुआवजा नही मिलेगा तो मैं कांकेर जा कर कलेक्टर से शिकायत करूंगा,दुकानदार फसता देख आननफानन में बीज बेचने से इनकार करने लगा और सेल्समैन विशो मामले को रफादफा करने को कहा किसान को बोला कि पांच सात पैकेट धान का बीज बारिश के समय दिला दूँगा,किसको मत बोलना। किसान ने बताया कि मैंने कर्ज लेकर बीज इस ख्याल से बोए थे कि फसल अच्छी पैदावार होगी। तो कर्ज चुका दूँगा,लेकिन उनके सपने पूरे नही हो सके।

यह पहली बार नही है जब परलकोट के किसान को धोखा हुआ है,इसके पहले भी परलकोट के किसान बीज खरीददारी एवं व्यापारियों के ठगी के शिकार हो चुके है,कई बार व्यापारी किसानों के मेहनत से लगाई फसलों को उधारी में लेकर छूमंतर हो जाते है। उस समय भी खबर प्रकाशित कर किसानों के द्वारा धरना प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया गया था.परंतु सरकारी हुक्मरानों के द्वारा नकली बीज बेचने वालों पर ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया जाता है.लेकिन वक्त के साथ साथ ठगी का मामला दफन होकर रह जाता है,अब एक बार फिर गोंडाहुर क्षेत्र के हांकेर का किसान ठगी का शिकार हुए है, देखना होगा कि किसान की हितैषी कहने वाली सरकार नकली बीज बेचने वाले पर कार्रवाई कर किसान को हुआ नुकसान का मुआवजा दिला पाती है कि नही।

इस संबंध पर किसान सुकालू राम गावड़े ने बताया कि शासन प्रशासन से मेरी मांग है कि मेरी फसल पैदावार नही होने से जो नुकशान हुआ है उसका पूरा मुआवजा मुझ गरीब किसान को मिले साथ ही नकली एवं घटिया बीज बेचने वाले पर कार्रवाई हो ताकि भविष्य में किसी गरीब किसान के साथ धोखा न हो सके।

इस संबंध पर एन.आर नेताम वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कोयलीबेड़ा ने बतलाया की संबंधित कृषि केंद्र के पास त्रिमूर्ति (826) कंपनी की बीज बेचने का पिंसिपल है कि नही। पिंसिपल नही मिलने पर लाइसेंस नास्तिकरण की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *