किसान की खुदकुशी, कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी


जगदलपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना अंतर्गत ग्राम कुर्सीटिकुल के एक युवा किसान की खुदकुशी के मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कमेटी गठित की है। कमेटी के संयोजक डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू, सदस्य खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू बनाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू ने बताया है कि जांच कमेटी के संयोजक और सदस्यों को जल्द से जल्द कुर्सीटिकुल जाकर मृतक किसान के परिजनों, ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन से चर्चा कर वस्तुस्थिति से अवगत होने और रिपोर्ट पीसीसी मुख्यालय में प्रेषित करने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *