आदर्श आचार संहिता लगने के बाद जिले में हो रहे है कर्मचारियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग- विक्रम मंडावी
बीजापुर :- क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देश में जहां एक ओर आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। और दूसरी ओर स्कूली बच्चों के परीक्षाएँ हो रही है, ऐसे समय में जिले में लगातार कर्मचारियों के स्थानांतर और पोस्टिंग हो रही है। विक्रम मंडावी ने कहा कि पूर्व विधायक महेश गागड़ा जब से चुनाव हारे हैं तब से जिले में बदले की भावना से काम कर रहे है। और जिले के कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहे है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि स्कूली बच्चों के परीक्षाओं के बीच कर्मचारियों की हो रही स्थानांतरण मामले को लेकर भारत निर्वाचन आयोग में शिकायत की जाएगी।
