बड़ी खबर :- पुलिस माओवादी मुठभेड़ में 36 लाख के चार इनामी माओवादी ढेर

बीजापुर :- जिले एवं प्रदेश की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बिच हुए मुठभेड़ में पुलिस ने चार हार्डकोर माओवादियों को मार गिराया है, मारे गए चारों माओवादियों पर 36 लाख रूपये का ईनाम घोषित था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले के रेपनपल्ली के कोलामरका के जंगलो में C60 कमांडो और माओवादियों के बिच हुए मुठभेड़ में चार इनामी माओवादी ढेर हुए है। मारे गए माओवादियों DVC मेंबर वर्गीस, DVC मंगतू, प्लाटून सदस्य कुरसम राजू और प्लाटून सदस्य वेंकाटेश शामिल है, वहीं इनके पास से एक AK47, एक कार्बाइन, दो पिस्टल समेत भारी मात्र में विस्फोट भी बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *