प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से मिले बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप



जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने जगदलपुर विधायक कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव की रणनीति एवं कार्यक्रमों पर चर्चा की। श्री देव ने प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
इससे पूर्व महेश कश्यप ने प्रचार का क्रम तेज करते शुक्रवार को अपने दौरे की शुरुआत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से की। महेश कश्यप ने जगदलपुर में महार समाज प्रमुख विनय सोना से मुलाकात की। सोना ने मुलाकात के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात की एवं भाजपा प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन दिया। श्री कश्यप ने समाज प्रमुख से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जन कल्याणकारी योजनाएं हर समाज हर वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है। इस बार 400 पार की मजबूत सरकार बनने के बाद विकसित भारत की गारंटी पूरी होगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बाबुल नाग, रामसिंह बघेल, हरिसिंह बेसरा, जगतराम नेताम, अमर, मनोरथ चालकी सहित अन्य मौजूद थे। शाम तक महेश कश्यप विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे। बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बेलपुटी में आयोजित कोसरिया मरार पटेल समाज के सामाजिक महासभा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेता परिश बेसरा, वनवासी मौर्य, आनंद मोहन मिश्रा, जितेंद्र पाणिग्राही, नारायण पटेल, शंकर पटेल सहित अन्य सदस्य उनके साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *