नशेड़ी एएसआई सोमनाथ को एसपी ने किया सस्पेंड

जगदलपुर। आदर्श आचार संहिता के दौरान चेक पोस्ट बीजापुर में डयूटी पर तैनात कोतवाली थाना बीजापुर के सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ ठाकुर द्वारा नशे की हालत में राहगीरों से बदतमीजी एवं गाली गलौज का वीडियों वायरल होने के बाद एसपी जितेंद्र यादव ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ ठाकुर को डयूटी के दौरान शराब का सेवन करने एवं नशे की हालत में राहगीरो से गाली-गलौज एवं बदतमीजी करते पाए जाने पर एसपी ने उसे निलंबित कर दिया है। सहायक उप निरीक्षक को लाइन अटैच किया गया। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बीजापुर को मामले की जांच करने निर्देश दिए गए हैं। एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि डयूटी के दौरान किसी भी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीनता एवं लापरवाही बरते जाने पर बख्शे नही जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *