गौमाता-राष्ट्रमाता


कवर्धा :- गौ माता की जय हो ! गौ हत्या बन्द हो ।।
ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य भगवान श्री श्री 1008 स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आव्हान पर गौ-प्रतिष्ठा संकल्प पदयात्रा उनके द्वारा श्रीवृन्दावन धाम से दिल्ली तक किया जा रहा हैं। जिस तारतम्य में कवर्धा के सभी मंदिरों में भी पदयात्रा आयोजित हैं। जो पदयात्रा फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी, रविवार, प्रातः 08 बजे (दिनाँक- 24 मार्च 2024 को) धर्म नगरी कवर्धा के माँ महामाया मन्दिर से प्रारम्भ होकर समस्त मंदिरों तक पहुँचा जाएगा, जिसमे आप सभी सनातनी अपने इष्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं।
नोट : समय का विशेष ध्यान रखें, क्योकि श्री शंकराचार्य स्वामी जी महाराज प्रतिदिन इसी समय से यात्रा प्रारम्भ करते हैं।यह जानकारी मीडिया प्रभारी लोकनाथ देवांगन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *