साहू समाज के हज़ारो लोगो ने पंडरिया थाने को घेरा भारी आक्रोश में समाज
बिलासपुर – कवर्धा मेन रोड में चक्का जाम भी कर दिया गया था
अपराधी को जेल भेजो – भाजपा से निष्कासित करने की माँग हुई पूरी
कवर्धा :- साहू सामाजिक आंदोलन के चलते आज दोनों दोषियों को पीछे के रास्ते से पुलिश प्रशासन ने गिरफ़्तार कर थाने लाया गया है
साहू समाज के मांग अनुसार दोनों आरोपी को जेल भेजा गया और वही भाजपा पार्टी से पूर्णतः निस्काशित भी कर दिया गया है।


साहू समाज के आक्रोश के चलते आख़िर कार भाजपा के दोनों नेताओ को पार्टी से निष्कासित करना पड़ा है वही पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।
दरअसल मामला पंडरिया का है पंडरिया मुख्यालय में भाजपा पार्टी द्वारा वर्तमान चुनाव हेतु कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें भाजपा के स्थानीय नेता द्वारा पंडरिया “”साहू समाज “” के लोगो व नेताओ को घोर अपमानित कर सामाजिक रूप से गाली गलौज करते हुवें अपमानित किया है जिस पर साहू समाज के लोग काफ़ी आक्रोशित है और वही कार्यक्रम स्थल पर धरना देते हुवे सामाजिक अपमान करने वाले भाजपा नेता पर कार्यवाही की माँग कर रहे थे ये अपमान् पुरा साहू समाज का अपमान है समाज कोई भी हो ऐसे अपमान का समाज घोर निंदा करता है ।
साहू समाज का अपमान नहीं सहेंगे का नारा लगाकर आंदोलन पर बैठ हुवे थे ऐसे अपमान कब तक सहेगी समाज।
