माओवादियों ने किया 30 मार्च को बीजापुर जिला बंद का आह्वान
बीजापुर :- माओवादियों ने सरकार पर फर्जी मुठभेड़ करने का आरोप लगाते हुए 30 मार्च को बीजापुर जिले में बंद का आह्वान किया है। जिला बंद से संबंधित पर्चा माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने जारी किया है। इस पर्चे में अस्पताल, एम्बुलेंस और परीक्षार्थियों को बंद से पृथक रखते हुए व्यापारी और परिवहन संचालकों बंद रखने की चेतावनी भी दिया गया है।
माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने पर्चा जारी कर पुलिस पर जनवरी से लेकर अब तक 15 आदिवासियों की हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही भाजपा की सरकार पर फर्जी मुठभेड़, अत्याचार एवं आदिवासियों को जल जंगल जमीन से बेदखल करने का आरोप भी लगाया है। माओवादियों ने तीस मार्च को बीजापुर जिला बंद के आह्वान के साथ परिवहन एवं व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा है की यदि परिवहन का संचालन हुआ या दुकाने खुली तो वे खुद जिम्मेदार होंगे।
