आरएसएस की मुस्लिम विंग राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के रायपुर संभाग के सयोजक बनाए गए इकराम जानू खान
कवर्धा -राष्ट्रीय सययोजक इंद्रेश कुमार के निर्देशानुसार प्रदेश सययोजक अफजल खान ने रायपुर संभाग का दाइत्व इकाराम खान को सौंप है श्री खान भारती जनता पार्टी के वर्तमान मे प्रदेश सदस्य और पूर्व मे रायपुर ग्रामीण एवं बेमेतरा जिला के प्रभारी भी रहे है राष्ट्रीय मुस्लिम मंच एक राष्ट्र विचारधारा आरएसएस की एक टीम है जिसका उद्देश्य मुस्लिम समाज मे राष्ट्रीय सदभाव भाई चारा और राष्ट्र से प्रेम करने वाली एक बहुत बाड़ी तालीम, तहजीब, तरक्की की नई राह पर चल रहे संगठन “मुस्लिम राष्ट्रीय मंच युवा प्रकोष्ठ” में इकराम जानू खान को एक बड़े ओहदे से नवाजा गया है।
प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक खुशोद रजाका की सहमती से युवा प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक अफजल खान ने छत्तीसगढ़ राज्य के सभी संभाग संयोजकों एवं सहसंयोजकों को नियुक्त किया है।

इसी कड़ी में इकराम जानू खान कवर्धा निवासी को रायपुर संभाग का संयोजक बनाया गया है। रायपुर संभाग का संयोजक नियुक्त होने पर श्री खान के मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि संगठन ने जिस अपेक्षा के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरने की पूरी कोशिश करते हुए संगठन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते रहेंगे।
