बड़ी खबर – पुलिस माओवादियों के बिच मुठभेड़, चार माओवादियों के मारे जाने की खबर

बीजापुर :- जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और लेंड्रा के जंगलों मे पुलिस और माओवादियों के बिच मुठभेड़ की खबर आ रही है, इस मुठभेड़ मे जवानों ने चार माओवादियों को मार गिराने मे सफलता हासिल किया है। मारे गए चारों माओवादियों के शव और हथियार जवानों ने बरामद किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा, बस्तर फाइटर्स, बस्तर बटालियन और सीएएफ की संयुक्त पार्टी माओवादी विरोधी अभियान पर निकली हुई थी, इसी दौरान कोरचोली और लेंड्रा के जंगलो मे पुलिस और गंगालूर एरिया कमेटी के माओवादीयों के बिच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ मे जवानों ने चार माओवादीयों को मार गिराया है। घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान चार माओवादीयों शव सहित इंसास रायफल, एलएमजी, और एके 47 जैसे आटोमेटीक हथियार बरामद किया गया है। समाचार लिखें जाने तक मुठभेड़ थम चुकी है, वहीं उक्त ऑपरेशन पर डीआईजी और एसपी नजर बनाये हुए है। इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *