बड़ी खबर – पुलिस माओवादियों के बिच मुठभेड़, अब तक दर्जनों माओवादीयों के मारे जाने की खबर, 12 शव बरामद

मुठभेड़ में दो जवानों के घायल होने और भारी मात्र में हथियार भी बरामद

कांकेर :- जिले की छोटे बिटिया थाना क्षेत्र में पुलिस और माओवादियों के बिच बड़ी मुठभेड़ हुई हैं। इस मुठभेड़ में अब तक 18 माओवादियों के मारे जाने की खबर है, वहीं घटना स्थल से 12 माओवादीयों के शव सहित भारी मात्र में हथियार भी मरामद किया गया है। इस मुठभेड़ में बीएसएफ के दो जवान भी घायल हो गये है।

पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला मिली जानकारी के अनुसार छोटे बिटिया थाना क्षेत्र के कलपर के जंगलों में हुए मुठभेड़ में 25 लाख रूपये का इनामी माओवादी कमांडर शंकर राव सहित 12 माओवादियों के शव बरामद कर लिया गया है, अभी मारे गए माओवादियों संख्या बढ़ने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। वहीं इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी हैं। उक्त मुठभेड़ में 4आटोमेटिक हथियार सहित भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *