अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का किया पठन

बीजापुर :- संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर को 11 बजे कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का पठन किया। और संविधान दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएंँ दी। इस मौके पर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान उद्देशिका का पठन कराया। जिसके तहत सभी ने हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता तथा अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में 26 नवम्बर 1949 को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं का पठन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *