पांच लाख के इनामी सहित नौ माओवादी गिरफ्तार, थाना मद्देड़ और फरसेगढ़ की कार्यवाही

बीजापुर :- जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान थाना फरसेगढ़ और मद्देड़ की अलग अलग कार्यवाही में नौ माओवादीयों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। गिरफ्तार माओवादीयों में से एक पर था पांच लाख का ईनाम घोषित वहीं 5 पर था 10-10 हजार का ईनाम घोषित।

थाना मद्देड़ क्षेत्र में अभियान के दौरान सोमनपल्ली एवं बंदेपारा मार्ग से 4माओवादीयों को पकड़ा गया जिनके पास से विस्फोटक, पिट्ठू, सेफ्टी फ्यूज, जिलेटीन स्टिक, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के शासन विरोधी पाम्पलेट एवं बैनर बरामद किया गया। फरसेगढ़ थान की कार्यवाही के दौरान फ़रसेगढ़ थाना प्रभारी की वाहन में विस्फोट करने में शामिल 5माओवादीयों को मंडेम -कुपरेल से पकड़ा गया। सभी पांचो आरोपियों पर 10-10 हजार का ईनाम घोषित था।

गिरफ्तार माओवादीयों में 5लाख का इनामी मद्देड़ एरिया कमेटी एसीएम लच्छू पुनेम, उम्र 35 वर्ष थाना गंगालूर, मिलिशिया सदस्य रमेश कुडियम उम्र 28 वर्ष, RPC CNM रमेश कुम्मा, कुम्मा पेंटा उम्र 22वर्ष, 10 हजार का इनामी मिलिशिया सदस्य गुड्डू कुम्मा, बुद्धू कुम्मा, सुरेश आयाम, विनोद कोरसा और मुन्ना कोरसा शामिल है। पकड़े गए माओवादीयों के विरुद्ध थाना मद्देड़ और फरसेगढ़ में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *