ग्राम खरिया खड़ौदा शनि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल।हुए उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा

कवर्धा,,,अपने एक दिवसीय विधानसभा प्रवास पर पहुँचे उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा साहू समाज द्वारा निर्मित शनि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए । साहू समाज द्वारा निर्मित मंदिर में गुरुवार को शनि देव की मूर्ति स्थापित की गई जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं ग्राम वासी शामिल हुए । इस अवसर पर भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना कर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आशीर्वाद लिया ।

इस अवसर पर उन्होंने भगवान शनि देव की स्थापना व मंदिर निर्माण को लेकर सामाजिक बंधुओं को बधाई दी । कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पौधा रोपड़ करने वाले अवध राम साहू जी को स्मृति चिन्ह देकर विजय शर्मा ने सम्मानित किया
इस दौरान साहू समाज के वरिष्ठ पदधिकाररियों सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओ ने प्राण प्रतिष्ठा सामरोह में भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *