खेल मा रमे, खेल मा बढ़े”अपनी मिट्टी, अपना खेल, ये कराते अपनों से मेल।
कवर्धा,,,जिले के प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्था गाँधी ग्राम विकास समिति ग्रामोदय केंद्र कवर्धा द्वारा अपने कार्यक्षेत्र विशेष पिछड़ी जनजाति PVTGs बैगा समूहों के साथ तरेगांव जंगल क्षेत्र में 11 जून 2024 को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अपने भूले-बिसरे पारंपरिक खेलों का आयोजन गाँव गाँव में किया गया । बच्चों ने मिलकर इन खेलों का आनंद लिया और अपनी परंपराओं को जीवित रखने का प्रयास किया। ग्राम राली के बच्चों ने उत्साह पूर्वक फुगड़ी, बिल्लस, फ्लली, गोटा, चर्रा जैसे अनेकों परम्परागत खेल खेले। बच्चों को खेल के माध्यम से जीवन आनंद, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के संदर्भ में जागरूक भी किया गया। बच्चों को नियमित खेल खेलने के लिए उत्साहित एवं प्रेरित किया गया।

खेल मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामाजिकता का अभ्यास करने और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने और जीतने की क्षमता प्रदान करता है। खेल हमें विभिन्न प्रकार से शिक्षित भी करते हैं। इससे मानवीय मूल्यों का विकास होता है साथ ही खेलों द्वारा सामूहिक चेतना का भी विकास होता है क्योंकि खेल की मूल भावना यही होती है कि अकेले नहीं बल्कि समूह में खेलना, खेल द्वारा नेतृत्व करने की कला का भी विकास होता है। खेल से रचनात्मकता को भी बढ़ावा मिलता है। खेल में सम्मिलित बच्चों को सम्मानित भी किया गया । खेल दिवस पर चंद्रकांत यादव अध्यक्ष गाँधी ग्राम विकास समिति, चित्रारेखा चौरे, कोमल सिंह धारवैया, मानस पटेल, गणेश राम धुर्वे एवं स्थानीय केडर साथियों का सराहनीय सहयोग रहा।
